हिन्दु से मुस्लिम बनकर् बंगाल का पहला राजा बना...!!!
हिन्दु से मुस्लिम बनकर् बंगाल का पहला राजा बना...!!! मुर्शिद कुली खान ( B.1665-D.30 june 1727) (बंगाल के प्रथम नवाब /राजा) मुग़ल कालीन बंगाल प्रांत की अगर समीक्षा की जाए तो आप पाएंगे यहा उस दौर मे भी आबादी काफी घनी बसी हुई थी। जिसके कारण रोज़गार का आभाव और गरीबी का आलम हमेशा से ही पूरे बंगाल प्रांत पर हावी रहा है। इसी के चलते बंगाल के अंडर देह व्यापार से लेकर दास व्यापार का चलन काफी प्रचलन मे आया। गरीबी मे वहा के लोग अपने बच्चो तक को बड़े ज़मींदारो या छोटी रियासतो के नवाबो को बेच देते थे। शारीरिक बलिष्ठा को देखते हुए उन्हे या तो घरेलु नौकर या दास बनाकर काम लिया जाता था या फिर उनको युद्ध के लिए तैयार किया जाता था। ऐसे ही गरीबी की मार झेल रहे एक ब्राह्मण हिन्दु परिवार ने अपने बेटे (सूर्य नारायण मिश्रा) को हाजी शफी इस्फहनी को सन 1670 मे बेच दिया। हाजी शफी ने सबसे पहले इस बच्चे का खतना करवाकर मुस्लिम बनाया और इस बच्चे का नाम मुर्शीद कुली खान कर दिया। मुर्शिद कुली खान ( B.1665-D.30 june 1727) शफी की मृत्यु के बाद, उसने ( मुर्शीद कुली ख...